किसी भी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में पासवर्ड कैसे लगाएं? – दोस्तों कैसे हैं आप सभी? आशा करता हूं आप सभी स्वस्थ होंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत इंपॉर्टेंट तथा यूज़फुल टॉपिक पर जानकारी देने जा रहे हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं किसी भी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन को पासवर्ड से प्रोटेक्ट कैसे करें? तो दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं कि किसी भी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन को पासवर्ड से लॉक कैसे करें? तो यह आर्टिकल आखिरी तक पूरा पढ़िए। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान स्टेप बताएंगे। हमारे द्वारा बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करके आप किसी भी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन को पासवर्ड से प्रोटेक्ट कर सकते हैं।
अगर आप किसी ऑफिस में काम करते हैं तो मुझे पूरा यकीन है आपको भी कंपनी की तरफ से ढेर सारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन बनाने के लिए कहा जाता होगा। जब भी हम कंपनी के लिए किसी मीटिंग में जाते हैं या कंपनी के लिए कोई प्रेजेंटेशन बनाते हैं तो हम उसे पावर पॉइंट में डिजाइन करते हैं। पावर पॉइंट में प्रेडिक्शन को बनाना बहुत ज्यादा सुविधाजनक तथा लाभदायक होता है। पावर पॉइंट में हमें ढेर सारे फीचर्स तथा सुविधाएं दी जाती हैं। इनकी मदद से हम एक अच्छी तथा बेहतरीन presentation तैयार कर सकते है।
Read More – Chitika क्या है? इसके जरिए कैसे कमाई करें?
लेकिन दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता है आजकल हर ऑफिस में कंपटीशन का दौर है। हर कोई यही चाहता है कि उसका प्रेजेंटेशन सबसे बेहतर हो। कई बार लोग किसी दूसरे का प्रजेंटेशन चोरी करने का प्लान बनाते हैं। यदि आपने अपना कंप्यूटर या लैपटॉप खुला छोड़ दिया तो कोई भी व्यक्ति आपके प्रेजेंटेशन को चुरा सकता है और आपके सारी मेहनत को बर्बाद कर सकता है।
यदि आप चाहते हैं कि आपकी PowerPoint presentation बिल्कुल सुरक्षित रहे तो इसके लिए आप अपनी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन पर पासवर्ड से लॉक कर सकते हैं। यदि आपने अपने प्रेजेंटेशन को पासवर्ड से लॉक कर दिया तो कोई भी इसे बिना पासवर्ड के नहीं खोल पाएगा।
यदि आपको नहीं पता कि अपने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन को पासवर्ड से कैसे लॉक करें? तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे जिनके द्वारा आप अपनी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन को पासवर्ड से लॉक कर सकते हैं।
PowerPoint presentation में पासवर्ड कैसे लगाएं?
नीचे हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं। नीचे बताए गए आसान तरीकों को फॉलो करके आप पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में पासवर्ड लगा सकते हैं।
- सबसे पहले आपको अपने माइक्रोसॉफ्ट पावरप्वाइंट ऑफिस को ओपन करना है।
- आपको अपनी उस पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन को ओपन करना है जिस पर आप पासवर्ड लॉक लगाना चाहते हैं।
- जब आपकी प्रेजेंटेशन ओपन हो जाएगी आपको एक ऑफिस बटन दिखाई दे रही होगी। आपको ऑफिस बटन पर क्लिक करना है।।
- अब आपको एक prepare नाम का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा। आपको किस बटन पर क्लिक करना है।
- अब इसके बाद आपको इंकृप्ट डाक्यूमेंट्स नाम के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आप देखेंगे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर एक पॉपअप बॉक्स ओपन होगा। यहां पर आपसे पासवर्ड इंटर करने के लिए कहा जाएगा। यहां पर आपको पासवर्ड क्रिएट करना है।
- अब आपको ओके बटन पर क्लिक करना है।
- अब इसके बाद आपसे कंफर्म करने के लिए पूछा जाएगा। आपको कंफर्म बटन पर क्लिक करना है।
- बस दोस्तों इतना करते ही आपका पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन पासवर्ड प्रोटेक्ट हो जाएगा। अब जब आप इसे दोबारा ओपन करेंगे आपको पासवर्ड एंटर करना होगा। जब तक आप पासवर्ड इंटर नहीं करेंगे तब तक आप इसे ओपन नहीं कर पाएंगे।
निष्कर्ष
तो दोस्तों यह आज आपके लिए एक छोटी सी जानकारी थी। आज इस आर्टिकल में हमने आपको बताया पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन को पासवर्ड से प्रोटेक्ट कैसे करें? आशा करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आई होगी अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है इसे अपने दोस्तों के पास शेयर करें। आर्टिकल का आखिरी तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद